Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा: सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला निवेश प्रोत्साहन। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा: सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला निवेश प्रोत्साहन। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए आज लोकभवन में आयोजित उद्यमी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम के दौरान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकाई सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ सुनील कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनसे अपेक्षा है कि वे प्रदेश में निरंतर निवेश एवं रोजगार सृजन के माध्यम से विकास को गति देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा बरेली जनपद में लगभग ₹85 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश किया गया है, जिसके लिए राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। यह पहल न केवल औद्योगिक आधार को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह पहल उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक सशक्त एवं आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।

0 likes
0 comments0 shares