Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सिकरीगंज ठेकेदार हत्याकांड में अंतिम वांछित आरोपी गिरफ्तारः ऑटो चालक अमन चौधरी

सिकरीगंज ठेकेदार हत्याकांड में अंतिम वांछित आरोपी गिरफ्तारः ऑटो चालक अमन चौधरी

सिकरीगंज ठेकेदार हत्याकांड में अंतिम वांछित आरोपी गिरफ्तारः ऑटो चालक अमन चौधरी को पुलिस ने जेल भेजा गोरखपुर: सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने अंतिम वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक अमन चौधरी को शनिवार 15 अगस्त को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार उसके गृह क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पिपरहीं गांव निवासी 25 वर्षीय अमन चौधरी पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी के रूप में हुई है। वह इस मामले में नौवां वांछित अभियुक्त था। सिकरीगंज थाने में केस संख्या-217/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम थी। बीते 8 अगस्त को अभियुक्तों ने ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज में खाने के लिए बुलाया था। वहां से उन्हें अपहरण कर मसी विद्यालय के पीछे ले जाया गया, जहां तलवार से गला काटकर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। जिले के इस बहुचर्चित हत्याकांड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ डीके पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के निर्देश पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सिकरीगंज, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार दुबे ने कांस्टेबल नरेंद्र कुमार यादव और संदीप प्रजापति के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर अमन चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सिकरीगंज ने बताया कि वांछित अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares