Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर इसौली में चुनावी बिगुल,रामचंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।इसौली विधानसभा

सुल्तानपुर इसौली में चुनावी बिगुल,रामचंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।इसौली विधानसभा

सुल्तानपुर इसौली में चुनावी बिगुल,रामचंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।इसौली विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। अगई ग्राम पंचायत में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार रामचंद्र मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।बैठक में रामचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार विकास,सुशासन और जनकल्याण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares