Bansgaon Sandesh
Login

छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर,साइबर ठगी से किया सावधान सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र

छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर,साइबर ठगी से किया सावधान सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के आयशा पब्लिक स्कूल पारा में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस ने छात्राओं और बालिकाओं से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक राजदेव यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस टीम ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं से फीडबैक भी लिया। पार्क,चौराहे,नुक्कड़ और गलियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्राओं से सुझाव लिए गए। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के तरीके बताते हुए अनजान लिंक, कॉल और ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी।मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान कांस्टेबल अंकित साहू,महिला कांस्टेबल सविता,साधना,प्रधानाचार्य आरके सिंह समेत कंचन,उमरा,किरण मौर्या,जाह्नवी तिवारी,गीता गुप्ता और पहल पाल मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares