Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा

सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में मथुरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बल्दीराय थाना क्षेत्र के बझौना गांव के पास माइल स्टोन 94.400 पर हुए इस हादसे में कौशल पुत्र ओम प्रकाश निवासी बाजना देहात जिला मथुरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनीषा शर्मा और शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares