Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

छिनैतों से भिड़ी बहादुर बेटी अमृता वर्मा सम्मानित। मदरिया । --------------- रानी

छिनैतों से भिड़ी बहादुर बेटी अमृता वर्मा सम्मानित। मदरिया । --------------- रानी

छिनैतों से भिड़ी बहादुर बेटी अमृता वर्मा सम्मानित। मदरिया । --------------- रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजी गई, क्षेत्र में साहस की हो रही सराहना ---------- उपनगर गोला में विगत दिनों ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट के दौरान बहादुरी दिखाने वाली अमृता वर्मा को विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया। श्री परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अमृता को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान उसे स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं नगद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अमृता के साहस और वीरता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समिति के संरक्षक शार्दूल विक्रम तिवारी ने कहा कि बिटिया ने जिस निडरता से बदमाशों का सामना किया वह अद्वितीय है और समाज के लिए गर्व की बात है। भाजपा नेता नवनीत राय ने कहा ऐसी बेटियां समाज की असली शक्ति हैं लोगों को इनके साहस से सीख लेनी चाहिए। परशुराम सेवा समिति के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने अमृता को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं वीएसएवी इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा अमृता को कॉलेज प्रबंधक डॉ. विजयानंद तिवारी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल तिवारी ने भी सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में अमृता की बहादुरी को नमन किया। इस मौके पर पत्रकार घनश्याम कसौधन, साहिल विक्रम तिवारी, रंजीत तिवारी, युवा नेता गौतम वर्मा, रविन्द्र पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares