पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन नवीनीकरण सदस्यता, नए सदस्यों को जोड़ने और नियमित बैठकों में उपस्थिति को लेकर हुई विस्तृत चर्चा सिकरीगंज, गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, तहसील इकाई खजनी की एक अति आवश्यक बैठक रविवार को सिकरीगंज स्थित चाय पर चर्चा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई खजनी के अध्यक्ष श्री हिमांशु शुक्ला ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की नवीनीकरण सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सदस्यता फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा किया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने, पुराने सदस्यों का समय से नवीनीकरण कराने तथा सभी सदस्यों की बैठकों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर भी मंथन हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुपस्थित सदस्यों को बैठकों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा और संगठन की आगामी गतिविधियों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।