Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गंदगी देख नाराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए हरसेवकपुर वार्ड

गंदगी देख नाराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए हरसेवकपुर वार्ड

गंदगी देख नाराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए हरसेवकपुर वार्ड में सड़क, नाली और पार्कों के कार्यों का किया निरीक्षण, 15 दिन में पेयजल आपूर्ति के निर्देश गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को हरसेवकपुर वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा निर्माणाधीन सड़क, नाली एवं पार्कों के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए जोनल अधिकारी को पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया। सड़क और पेयजल कार्यों की समीक्षा नगर आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराए जा रहे सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण का निरीक्षण किया। सोना सिटी कॉलोनी में गीता शंकर दुबे के मकान से राम जी यादव के मकान होते हुए गांधीनगर कॉलोनी गेट तक तथा विभिन्न गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिशासी अभियंता को काम शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से पहले पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता जलकल राकेश यादव ने बताया कि वार्ड में कुल आठ किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से लगभग 5800 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 15 दिनों के भीतर नलकूप चालू कर दिया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त ने 15 दिन के अंदर वार्डवासियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पार्कों के विकास कार्यों का निरीक्षण नगर आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत स्वीकृत सोना सिटी स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत हरसेवकपुर में निर्माणाधीन साहित्य पार्क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलकल राकेश यादव, अवर अभियंता आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares