खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी को भावभीनी विदाई स्थानांतरण पर बीईओ श्याम
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी को भावभीनी विदाई स्थानांतरण पर बीईओ श्याम विहारी को दी भावभीनी विदाई सुल्तानपुर।बल्दीराय विकास क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को बीआरसी बल्दीराय में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।समारोह में वक्ताओं ने श्याम विहारी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन,सहयोग और सरल व्यवहार की सराहना की।शिक्षकों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों के संचालन में शिक्षकों और कर्मचारियों को निरंतर सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन मिलता रहा।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्याम विहारी ने शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की सफलता सामूहिक प्रयास से संभव होती है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।समारोह के अंत में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने श्याम विहारी के नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बल्दीराय शिक्षक परिवार के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष,मंत्री,पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।