बेलघाट में केंद्रीय बजट 2026 पर विधान सभा चौपाल, विकास योजनाओं पर

बेलघाट में केंद्रीय बजट 2026 पर विधान सभा चौपाल, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट ब्लॉक परिसर में केंद्रीय बजट 2026 के उपलक्ष्य में विधान सभा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। चौपाल में बेलघाट, खजनी, महादेवा तथा माल्हनपार क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट 2026 को जनहितैषी और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, कृषि सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और बजट के लाभकारी प्रावधानों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर दुर्गेश पटवा, अवध बिहारी मिश्र, अश्विनी सिंह, डॉक्टर के पी सिंह, रमेश सिंह, तारकेश्वर मिश्र, रिंकू दूबे, देवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, राम लवट बेलदार, रणवीर शाही, सुशील शाही, अनिल तिवारी, सूरज सिंह एवं विशाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं ने बजट से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया तथा इसे आमजन के हित में बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।