Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो पिकअप की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल* संवाद

*तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो पिकअप की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल* संवाद

*तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो पिकअप की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल* संवाद सूत्र, महदेवा बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के दुघरा बाजार से व्यापारियों को माल सप्लाई कर लौट रही बोलेरो पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच शुक्रवार रात करीब 9 बजे आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक शहजाद खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में मौजूद दो मजदूर बाबूलाल व इरशाद को हल्की चोटें आईं। बताया गया कि बोलेरो पिकअप UP 53 ET 1961 दुघरा बाजार से सामान पहुंचाकर महदेवा बाजार स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान महदेवा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गया। घायल चालक शहजाद खान ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था और वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह फाटक खींचकर चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए महदेवा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय ग्रामीण दीपक वर्मा के अनुसार, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को नशे की हालत में पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments1 shares