Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी जेल भेजी गईं *फर्जी प्रमाण पत्र

अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी जेल भेजी गईं *फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण में एसीजेएम कोर्ट सख्त, जमानत अर्जी खारिज* सुल्तानपुर/अमेठी फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में नामजद अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को गुरुवार को अदालत ने जेल भेज दिया। लंबे समय से गैरहाजिर चल रही चंद्रमा देवी जब एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं,तो अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि उर्फ ‘राजेश मसाला’को लेकर हो रही है। चंद्रमा देवी उनकी पत्नी हैं, जिसके चलते यह मामला अब सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के अनुसार, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने समेत अन्य गंभीर आरोपों में चंद्रमा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बावजूद इसके वह काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रही थीं, जिस पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ा फैसला लिया। गुरुवार को पेशी के दौरान बचाव पक्ष ने जमानत की अर्जी दाखिल की, लेकिन अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसे खारिज कर दिया। इसके बाद चंद्रमा देवी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में राजेश अग्रहरि उर्फ ‘राजेश मसाला’ का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर है कि इस प्रकरण में आगे और कौन-कौन जांच के दायरे में आता है। मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी।

0 likes
0 comments0 shares