Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

भारत को अपमानित करना कांग्रेस का एजेंडा: हर्षवर्धन एआई समिति में प्रदर्शन

भारत को अपमानित करना कांग्रेस का एजेंडा: हर्षवर्धन एआई समिति में प्रदर्शन

भारत को अपमानित करना कांग्रेस का एजेंडा: हर्षवर्धन एआई समिति में प्रदर्शन कांग्रेस की कुंठा का प्रतीक: चन्दन नारायन *यूथ कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,सौंपा ज्ञापन* सुलतानपुर। विश्वस्तरीय एआई इंपैक्ट समिति के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर इसे देश विरोधी कृत्य करार दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह के नेतृत्व व प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद,राहुल गांधी हाय-हाय और गली-गली में शोर है,राहुल गांधी चोर है जैसे नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदर्शन के मुख्य सूत्रधारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा डालने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएं।प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस का अर्द्धनग्न प्रदर्शन कांग्रेस की हार की कुंठा, अहंकार और हताशा का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना कांग्रेस व विपक्ष का एजेंडा बन गया है। उनका कहना था कि भारत आज विश्व मंच पर तेजी से उभर रहा है, जिससे विपक्ष विचलित है।जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, एयरस्ट्राइक और अब एआई समिति जैसे आयोजनों पर कांग्रेस का रवैया भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने भी विपक्ष पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 16 फरवरी को एआई समिति का उद्घाटन किया था। आयोजन में 16 देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के सीईओ व प्रतिनिधि शामिल हुए थे। विभिन्न वैश्विक कंपनियों ने अपने नवीनतम एआई समाधान प्रस्तुत किए।प्रदर्शन के दौरान सुधांशु सिंह, अंकुर तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन, रीना जायसवाल, आकाश जैसवाल, शौर्य बर्धन सिंह, आकाश शर्मा, सचिन पाण्डेय, गौरव मौर्य, लकी झा, सचीन्द्र शुक्ला, अखिलेश जायसवाल, डॉ. रामजी गुप्ता, ऋषभ वर्मा, अभिनव सिंह, प्रकाश नारायण, कृष्णा सिंह, हेमंत तिवारी, विजय मिश्रा, गांधी सिंह, दीपू शुक्ला, इन्द्रदेव मिश्रा, काली सहाय पाठक, वीरेंद्र भार्गव, अरुण द्विवेदी, लालेन्द्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, अयोध्या प्रसाद वर्मा, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares