Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर:IAS की तैयारी कर रहा युवक ने फंदे से लटकर दी जान,

गोरखपुर:IAS की तैयारी कर रहा युवक ने फंदे से लटकर दी जान,

गोरखपुर:IAS की तैयारी कर रहा युवक ने फंदे से लटकर दी जान, मौत का कारण बना दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद,प्रेमिका और उसके परिवार पर आरोप गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में IAS की तैयारी कर रहा एक युवक ने अपने ही विद्यालय में फंदे से लटकर जान दे दी. मारने के बाद अपने पीछे दो पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ दिया. मृतक ने सुसाइड नोट में अपने प्रेमिका और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. सीओ रत्नेश्वर सिंह ने कहा मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया. जिसमें आरोप लगाया गया है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है शांति व्यवस्था कायम है. गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम के रहने वाले दिनेश सिंह का बेटा मृतक धीरज सिंह दिल्ली के बाजीराव कोचिंग सेंटर में रहकर IAS की तैयारी कर रहा था. लेकिन वे तैयारी के दौरान 5- 6 महीने पहले दिल्ली से अपने घर आया.अपने पिता दिनेश सिंह के साथ अपने ही (यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज) पिता के साथ मिलकर सहयोग करने लगा. इसी बीच उसका गांव के युवती से प्रेम हो गया. ये बात दोनों का परिवार जानता था.लेकिन रविवार को सुबह लगभग 10 बजे धीरज सिंह की लाश उसी के कॉलेज में एक कमरे में फंखे से लटकता मिला. मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने लाश को नीचे उतारा.जांच के दौरान उसके पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला. दो पन्ने के सुसाइड नोट में मृतक धीरज सिंह ने लिखा है कि उसका शोषण उसकी प्रेमिका,और प्रेमिका के परिवार वालों ने किया है. शादी का झांसा देकर शोषण करते रहे. फिर शादी से इनकार दिया. प्रेमिका के परिवार के साथ उसके रिश्तेदार भी जान से मारने की धमकी दिए. और कहा कि खुद तुम आत्महत्या कर लो नहीं तो तुम्हारा परिवार कल का सूरज नहीं देखेगा. मृतक धीरज सिंह ने कहा कि प्रेमिका और उसके परिवार के शोषण से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं ताकि मेरा परिवार बचा रहे मेरे परिवार को कुछ ना. चौरी चौरा सीओ रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि, पुलिस को सूचना मिली इब्राहिमपुर के एक विद्यालय में युवक फंदे से लटका हुआ है जिसकी मौत हो गई.मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने जांच किया तो मौके पर सुसाइड नोट बरामद हुआ. सुसाइड नोट में एक युवती और उसके परिवार वालों पर प्रताड़ना और धमकी का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया. शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शांति व्यवस्था कायम है. साक्ष्य के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.

0 likes
0 comments0 shares