सादात पुलिस ने बरामद किए 10 खोए मोबाइल, स्वामियों को लौटाए मोबाइल

सादात पुलिस ने बरामद किए 10 खोए मोबाइल, स्वामियों को लौटाए मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस की पहल की सराहना सादात (गाजीपुर)।थाना सादात पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार को पुलिस ने मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को थाने बुलाकर उनके खोए हुए मोबाइल सकुशल सुपुर्द कर दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक सैदपुर के निर्देशन में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सादात के नेतृत्व में सीसीटीएनएस कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों की मदद से विभिन्न लोगों के खोए हुए कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को बुलाकर सौंप दिए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में आनन्द कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र पाल, विश्वजीत निराला, विनोद कुमार, हरिकेश, सोनू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, लालू राजाराम, अनीश यादव और रोहन कुमार शामिल हैं।मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामदगी करने वाली टीम में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अमित कुमार, कांस्टेबल राधवेन्द्र त्रिपाठी, कांस्टेबल सिकन्दर तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं।सादात पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खोने वाले लोगों को राहत मिली है। पुलिस ने अभियान के माध्यम से लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने की दिशा में सराहनीय पहल की है।