Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२९ मिनट पहले

सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत सुखबडेरी में एडीओ पंचायत दयावंत

सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत सुखबडेरी में एडीओ पंचायत दयावंत सिंह की देखरेख में संचारी अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दर्जनों सफाई कर्मचारियों की टोली लगाकर पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है।सफाई कर्मियों द्वारा गांव की मुख्य सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। जगह-जगह जमा कूड़े को हटाकर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। संचारी रोगों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।ग्रामीणों ने सफाई कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि टीम द्वारा गांव में अच्छी तरह से साफ-सफाई की जा रही है,जिससे स्वच्छ वातावरण बना है। ग्रामीणों ने कहा कि संचारी अभियान के तहत चल रहा यह अभियान सराहनीय है और इससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह का अभियान समय-समय पर चलाया जाता रहे, ताकि गांव में स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

0 likes
0 comments0 shares