Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

बहरियाबाद में ‘एम मार्ट’ का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र को मिली आधुनिक

बहरियाबाद में ‘एम मार्ट’ का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र को मिली आधुनिक

बहरियाबाद में ‘एम मार्ट’ का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र को मिली आधुनिक खरीदारी की सौगात जखनियां/बहरियाबाद (गाजीपुर)। गाजीपुर जनपद के जखनियां तहसील अंतर्गत बहरियाबाद बाजार में आज ‘एम मार्ट’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। हाफिज रोड स्थित हाफिज कॉम्प्लेक्स (ए.एम.एच. हॉस्पिटल परिसर) में स्थापित इस आधुनिक मार्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संजय कुमार पांडे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक सुविधा का प्रारंभ होना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “अब स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग एवं ब्रांडेड वस्तुओं की खरीदारी के लिए शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।”मार्ट के प्रोपराइटर फैजान ने बताया कि अब तक ग्रामीण इलाकों के लोग बेहतर और ब्रांडेड सामान की खरीदारी के लिए शहर जाते थे, लेकिन बहरियाबाद में ‘एम मार्ट’ के शुभारंभ से ग्राहकों को आधुनिक वातावरण में सभी सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सेवाएं प्रदान की जाएंगी।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अब्दुल मजीद, अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू, सलमान, अब्दुल आमिर, फैजान, राम भरत कुशवाहा, गुलाम साबिर, अनवर हसन, नजीर अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव, सलीम अंसारी, शम्सुल हक, वसीम उर्फ चुन्नू सहित अनेक सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा और उपस्थित जनों ने बहरियाबाद में इस नई पहल की सराहना की। ग्रामीण अंचल में आधुनिक खरीदारी केंद्र की स्थापना को क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

0 likes
0 comments1 shares