Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली और योग से दिया फिट इंडिया का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली और योग से दिया फिट इंडिया का संदेश

हमीरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया केंद्र, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साइकिल रैली एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना रहा। सुबह आठ बजे बालक-बालिकाओं की साइकिल रैली निकाली गई। चौरादेवी प्रांगण से अध्यापक जीके द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 17 बालक एवं 13 बालिकाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली चौरादेवी प्रांगण से शुरू होकर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में संपन्न हुई। रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया। इसके बाद राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम के अनुरूप एक घंटे का योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही ‘पास द बॉल’ गतिविधि के तहत खिलाड़ियों को बास्केटबॉल ड्रिबलिंग का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं खेलो इंडिया सेंटर के दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिम प्रशिक्षक प्रिंस, अश्वनी, रितेश तथा खेल अनुदेशक रंजीत द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करते हुए फिट इंडिया का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

0 likes
0 comments0 shares