Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

नगर पंचायत बाँसगाँव में तीन नामित सदस्यों की घोषणा

नगर पंचायत बाँसगाँव में तीन नामित सदस्यों की घोषणा

नगर पंचायत बाँसगाँव में तीन नामित सदस्यों की घोषणा बाँसगाँव गोरखपुर बांसगांव संदेश। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों में नामित सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी अधिसूचना के क्रम में नगर पंचायत बाँसगाँव में तीन लोगों को नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत बाँसगाँव के वार्ड-2 निवासी श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुत्र श्री कृष्णकांत त्रिपाठी, वार्ड-11 निवासी श्री धनश्याम गुप्ता पुत्र श्री रामानंद गुप्ता तथा वार्ड-9 निवासी श्री अविनाश सिंह अन्नू पुत्र श्री मुत्रा सिंह को नगर पंचायत का नामित सदस्य बनाया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद क्षेत्र में इन नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि नए नामित सदस्य नगर पंचायत के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

0 likes
0 comments0 shares