दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस की कार्रवाई महिला

दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस की कार्रवाई महिला उत्पीड़न पर सख्ती, गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा गोरखपुर। थाना कैण्ट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रामरतन मौर्या उर्फ अमरजीत पुत्र रामप्रीत मौर्या तथा विद्यावती देवी पत्नी रामप्रीत मौर्या निवासी रानीडीहा, थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, थाना कैण्ट में पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 में आरोपियों के विरुद्ध धारा 85, 80(2), 115(2), 352, 351(3) भा0न्या0सं0 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। टीम में महिला उपनिरीक्षक मधु यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।