मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा का पूजन व
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा का पूजन व स्वच्छता अभियान,विकसित भारत का लिया संकल्प सुल्तानपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को बल्दीराय मंडल में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोविंदपुर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में पूजन-अर्चन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि,जनकल्याण और देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई।मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की।कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते वर्षों में विकास और जनहित की योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया है।पूजन कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के संकल्प को भी दोहराया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में अमेठी जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, मंडल महामंत्री रोहित कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, घनश्याम तिवारी, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, श्रीराम मौर्य, जय किशोर दूबे, वीरेंद्र मिश्रा, बलराम मिश्रा, मकसूदन दूबे, विजय सिंह, विजय राम, अमर बहादुर विश्वकर्मा, गुरुदीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।