10,073 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम

10,073 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं गाजीपुर, 03 अक्टूबर। राइफल क्लब, गाजीपुर में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति प्रेषण के प्रथम चरण में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत विभिन्न वर्गों के 10,073 छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे छात्रवृत्ति निदेशालय द्वारा भेजी गई।प्राप्त विवरण के अनुसार सामान्य वर्ग के 261, अनुसूचित जाति के 198, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8,161 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 853 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 10,073 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में धनराशि अंतरित की गई।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. पीके पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए महेंद्र प्रताप यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।