Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विद्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया श्रमदान

विद्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया श्रमदान

विद्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया श्रमदान सहजनवां, गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई, सहजनवां में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक घंटे तक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र किया। साथ ही स्वच्छ परिसर, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन का संस्कार और हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय से शुरू होने वाला स्वच्छता का संस्कार परिवार और समाज तक पहुंचना चाहिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया।

0 likes
0 comments1 shares