बी०आई०टी० में आयोजित हुआ सेवा संकल्प अभियान सहजनवा गोरखपुर बी०आई०टी०, गीडा में

बी०आई०टी० में आयोजित हुआ सेवा संकल्प अभियान सहजनवा गोरखपुर बी०आई०टी०, गीडा में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन हुआ। इस भव्य आयोजन में युवा संवाद, स्टार्टअप, नवाचार, ग्रामीण विकास सहित रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला, विधायक सहजनवां, विशिष्ट अतिथि महेश दुबे अध्यक्ष नगर पंचायत उनवल, व तरनुम बानो नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा गोरखपुर, एव अध्यक्षता डॉ० रजत अग्रवाल सचिव बुद्धा ग्रुप ने की। मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला, विधायक सहजनवां ने कहा कि यह युवा ही देश के कर्णधार हैं, देश का उज्जवल भविष्य हैं जो देश की दिशा एवं दशा को तय करेगा आप का ज्ञान, आपकी शिक्षा ही आपकी पूंजी है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा, आपकी सेवा एवं समर्पण से ही भारत विकसित देश बनेगा। यह सत्य है कि भारत युवाओं का देश है युवा ऊर्जा एवं शक्ति से भरपूर होता है आपने वह-वह कीर्तिमान स्थापित किये हैं जो कल्पना से परे हैं। आपने विश्व को अपनी मेधा एवं ज्ञान से परिचित कराया है। हम सब आप इस कड़ी को और मजबूत करते हुए समाज की सेवा, देश की सेवा, जन सेवा का संकल्प लेकर यहां से जायें ताकि हम अपनी सेवा एवं समर्पण से देश को मजबूती प्रदान कर सकें। विशिष्ट अतिथि महेश दुबे अध्यक्ष नगर पंचायत उनवल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम है समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना ही इस अभियान का मूल संकल्प है। उन्होने छात्रों से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ने और समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी कार्यों और उनसे होने वाले दूरगामी लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि सेवा ही धर्म है और निरंतर प्रयासों से ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। विशिष्ट अतिथि तरन्नुम बानो नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा गोरखपुर ने कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना को जागृत करने पर बल दिया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान नहीं, समाज सेवा भी है डॉ. तरन्नुम बानो ने कहा कि उच्च शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्रियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और निस्वार्थ समाज सेवा की भावना का विकास करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल किताबी ज्ञान देने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाएं, नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। एक सफल नागरिक वही है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे। इस सेवा संकल्प अभियान में 128 शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं के द्वारा रक्त दान किया गया। इस अवसर पर सस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, डा० गोविन्द पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, डा० रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज डा० अरुण पान्डेय, निदेशक मैनेजमेंट डा० अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक नवाचार अंकुर कुमार, प्रतिश कनौजिया सहित सभी विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता उपस्थित थे।