Bansgaon Sandesh
Login

शिक्षक संघ चुनाव में अनुभव, जोश और समर्पण का संगम, चार प्रत्याशियों

शिक्षक संघ चुनाव में अनुभव, जोश और समर्पण का संगम, चार प्रत्याशियों ने पेश की दावेदारी *_एक मत - शिक्षक सम्मान के नाम, हीरा लाल यादव, आदित्य शुक्ला, रीचू और मो. शमीम खान ने की समर्थन की अपील_* *सुल्तानपुर/बल्दीराय।* उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर, शाखा बल्दीराय के त्रैवार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन-2026 का चुनावी बिगुल बज चुका है। *जय शिक्षक - संघे शक्ति युगे युगे, जय संगठन* के उद्घोष के साथ शिक्षक हितों को समर्पित सशक्त पैनल ने शिक्षकों के बीच अपना पोस्टर जारी कर आशीर्वाद मांगा है। यह अधिवेशन *दिनांक 01/10/2026 को ब्लाक संसाधन केंद्र बल्दीराय* में आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी जी के मार्गदर्शन में यह पैनल चुनाव मैदान में है। पैनल में *अध्यक्ष पद हेतु शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षशील अनुभवी साथी हीरा लाल यादव, मंत्री पद हेतु युवा जोश और संगठन के प्रति समर्पित आदित्य शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु नारी शक्ति की सशक्त आवाज रीचू, तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी मो. शमीम खान* ने अपनी दावेदारी ठोकी है। चारों प्रत्याशियों ने शिक्षकों से भावुक अपील करते हुए कहा - "आदरणीय शिक्षक साथियों, यह चुनाव केवल पद प्राप्त करने का नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। हम आपके बीच के ही साथी हैं, आपके दुःख-दर्द को समझते हैं। हम वादा नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प लेते हैं। आपका एक-एक मत सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि शिक्षक एकता पर आपका विश्वास है। अतः शिक्षा, शिक्षक और शिक्षण के हित में हमें अपना अमूल्य मत देकर सेवा का अवसर प्रदान करें।"

0 likes
0 comments0 shares