बच्चों ने सीओ बांसगांव को भेंट की स्वनिर्मित राखी

बच्चों ने सीओ बांसगांव को भेंट की स्वनिर्मित राखी बांसगांव संदेश | बांसगांव, गोरखपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर होली एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली, बांसगांव, गोरखपुर के बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखियां क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह को सप्रेम भेंट की गईं। विद्यालय के संचालक दुर्गेश राय एवं प्रधानाचार्य अल्का राय के दिशा-निर्देश में सूरज गौड़ ने सीओ बांसगांव को स्वनिर्मित राखी भेंट की। इस अवसर पर बच्चों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व भी है। बच्चों की इस पहल की क्षेत्राधिकारी ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।