Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर अवैध खनन पर प्रशासन का छापा,जेसीबी समेत तीन वाहन पकड़े।अवैध खनन

सुल्तानपुर अवैध खनन पर प्रशासन का छापा,जेसीबी समेत तीन वाहन पकड़े।अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने रात में छापेमारी कर तीन वाहन पकड़े।एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया के निर्देशन में तहसीलदार सदर अभिनव सिंह की अगुवाई में टीम ने गोसाईंगंज के महमूदपुर में खनन करते एक जेसीबी और डंपर को पकड़ा।दोनों वाहन द्वारिकागंज चौकी पुलिस के सुपुर्द किए गए।उधर,गोड़वा चौकी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया,जबकि दूसरा डंपर पकड़ लिया गया।टीम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव,प्रभात पांडेय समेत राजस्वकर्मी शामिल रहे।कार्रवाई की रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares