Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शहीद बंधु सिंह को नमन के लिये जनसेवा का लिया संकल्प टप्पू सिंह

शहीद बंधु सिंह को नमन के लिये जनसेवा का लिया संकल्प टप्पू सिंह

चौरीचौरा गोरखपुर।शहीद बंधु सिंह को नमन करने के लिए जनसेवा का संकल्प लिया है उक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा गौनर बिसुनपुरा (भैसासुर टोला) तथा मौनहा (तिवारी टोला) में आयोजित चौपाल में कहा उन्होंने कहा चौरीचौरा की पावन धरती अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया और हँसते हँसते फाँसी के फंदे को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि शहीद बंधू सिंह तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू भैया के अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया है और वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम प्रसाद, सत्य चरण, भुसावर, संजय यादव, ब्रह्मानंद, अच्छेलाल, सुदर्शन शर्मा, विजय कुमार, रामपत, इंद्रदेव, श्याम बिहारी, हीरालाल, करबा, रामधनी, उदयभान यादव, सूरज, राज किशोर, रामप्रीत, बलराम, लाल सैनी, विंध्याचल, मोती माली, मुन्नी माली, लक्ष्मण गुप्ता, लालजी, मारकंडे, रामप्रवेश, मेवालाल, कटवारू माली, पुरुषोत्तम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares