Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवागंतुक SP से की परिचयात्मक मुलाकात, व्यापारियों

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवागंतुक SP से की परिचयात्मक मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा का मिला ठोस आश्वासन *बल्दीराय/सुल्तानपुर* भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में संगठन पदाधिकारियों और नवागंतुक पुलिस अधीक्षक (SP) के बीच एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिले के व्यापारिक माहौल, शांति व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान बल्दीराय तहसील अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने तहसील के विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों के साथ नवागंतुक पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों व बाजार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखना और व्यापारिक समुदाय को भयमुक्त वातावरण देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "सभी व्यापारी निर्भीक होकर अपना समुचित व्यापार करें। पुलिस प्रशासन हर कदम पर आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।" बैठक को संबोधित करते हुए रविन्द्र त्रिपाठी ने प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, सराफा बाजार और घने बाजारों में पुलिस पिकेट व मोबाइल गश्त बढ़ाई जाने, सुरक्षा के लिहाज से मुख्य चौराहों और बाजार के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने, व्यापारियों से संबंधित किसी भी घटना या शिकायत पर बिना देरी किए तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस और व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए समय-समय पर जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सुरक्षित माहौल से ही जिले का आर्थिक विकास संभव है। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने नवागंतुक SP का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि, अजय यादव, राजेंद्र कसौधन, कोषा अध्यक्ष राकेश अग्रहरि, बहुरावां बाजार अध्यक्ष रमाकांत वैश्य, महामंत्री राहुल अग्रहरि, वलीपुर बाजार अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, सुरेश अग्रहरि, ऋषि शुक्ला, दीपू यादव, वासु गुप्ता, इमरान खान आदि सहित व्यापार मंडल के अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares