Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*महिला आरक्षण की मांग को लेकर सिकरीगंज में ‘जन आक्रोश पदयात्रा’, सैकड़ों

*महिला आरक्षण की मांग को लेकर सिकरीगंज में ‘जन आक्रोश पदयात्रा’, सैकड़ों

*महिला आरक्षण की मांग को लेकर सिकरीगंज में ‘जन आक्रोश पदयात्रा’, सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी* सिकरीगंज (गोरखपुर)। गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब 4:00 बजे भूमिधर इंटर कॉलेज के अंडरपास से महिलाओं द्वारा ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन पदयात्रा’ निकाली गई। यह पदयात्रा सिकरीगंज मेन तिराहे स्थित मनोज हार्डवेयर तक पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला आरक्षण की मांग को बुलंद किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संत प्रसाद ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण न मिलना चिंता का विषय है, इसी के विरोध में यह जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित की गई है। वहीं भाजपा जिला मंत्री (ओबीसी) धर्मनाथ जायसवाल ने कहा, *“नारी के सम्मान में मोदी-योगी मैदान में हैं।”* *“सपा-कांग्रेस होश में आएं, नारी शक्ति से टकराना ठीक नहीं।”* भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास होना ही चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्ष की भूमिका महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। इस पदयात्रा में महादेव मंडल उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल सहित विंध्यवासिनी पासवान (मंडल संयोजिका), पूनम कसौधन, सीमा पासवान, सोनाली पासवान, संगीता गुप्ता (प्रधान), रोशन जहां, मंजू विश्वकर्मा, विजयलक्ष्मी, कंचन प्रभा, सलहनता, राजकुमारी, सरोज, निशा समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया और महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

0 likes
0 comments0 shares