Bansgaon Sandesh
Login

अपना दल यश कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ कार्यकर्ताओं में भरेगा चुनावी जोश

अपना दल यश कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ कार्यकर्ताओं में भरेगा चुनावी जोश सुल्तानपुर रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष / केंद्रीय मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल 15 जून को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी के पदाधिकारी को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ऊर्जा भरने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा हुआ है पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या पहुंचने के लिए बैठक आयोजित करते हुए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। गरीब शोषित वंचित मजलूम की बुलंद आवाज करने के लिए क्रांतिकारी नेता के तौर पर अनुप्रिया पटेल सड़क से लेकर संसद तक प्रमुखता से आवाज बुलंद कर न्याय दिलाने के लिए जानी जाती है उनके सुल्तानपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शिक्षक मंच के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि संगठन की बैठक करते हुए विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयार किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares