रुद्र प्रताप सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र समिति के सदस्य।

रुद्र प्रताप सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र समिति के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर जखनिया (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह को किसान मोर्चा की काशी क्षेत्र समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर जखनिया में नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक सुजीत सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।इस अवसर पर सुजीत सिंह ने कहा कि रुद्र प्रताप सिंह का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर गांव से समाजसेवा करते हुए आगे बढ़ा है। उनका पूरा परिवार आजीवन भाजपा के प्रति समर्पित रहा है। संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद उन्हें किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। अब शीर्ष नेतृत्व ने उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए काशी क्षेत्र समिति का सदस्य बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। साथ ही संगठन को भी नई मजबूती मिलेगी।इस मौके पर अखिल भारतीय बांसफोर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राममूर्ति बांसफोर, वेद प्रकाश पांडेय, कमलेश यादव, सुरेश चंद्र पांडेय, रमेश सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।