Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
सचिव पर कमीशन मांगने और प्रधान पर मारपीट कर जान से मारने
सचिव पर कमीशन मांगने और प्रधान पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप भीटी रॉवत (बाँसगाव संदेश) सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों में कमीशन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में तैनात सचिव अभय कुमार ने प्रधान पर मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सहजनवा थाने में तहरीर दी है। तो वही कटसहरा गाव के प्रधान गंगा बेलदार ने क्लस्टर के सचिव अभय कुमार पर विकास कार्यों में 50 प्रतिशत कमीशन मांगने तथा तीन महीने से फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से वही शिकायत किया है। वही सहजनवा एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधान ने सचिव द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
0 likes
0 comments1 shares