Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि,गोमती मित्रों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि,गोमती मित्रों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि,गोमती मित्रों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश सुलतानपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गोमती मित्रों ने रविवार को साप्ताहिक श्रमदान के साथ देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।गोमती तट पर आयोजित अभियान के दौरान मुख्य तट,धाम परिसर,श्राद्ध स्थल और सीता उपवन में व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों से मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के लिए नदी में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील की गई।प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि 26 जुलाई देश के शौर्य,साहस और बलिदान का प्रतीक है तथा कारगिल के अमर वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि समाज और पर्यावरण की रक्षा भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और गोमती की सेवा देशभक्ति का ही एक स्वरूप है।श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन', प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेंद्र शर्मा, रामू सोनी, श्याम मौर्य, अरुण अग्रहरि, अभय सोनी सहित बड़ी संख्या में गोमती मित्र मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares