Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

कोहरा और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

सुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। रात में छाए घने कोहरे ने सुबह लोगों की परेशानी बढ़ा दी, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। सर्द हवाओं के चलने से लोग दिनभर ठंड से जूझते रहे। बीते दिन मौसम साफ होने से लोगों और किसानों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन यह राहत अल्पकालिक साबित हुई। रात होते ही घना कोहरा छा गया, जिसके कारण सुबह दृश्यता कम रही और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन धूप में तपिश नहीं होने से ठंड का असर बना रहा। सर्दी और कोहरे के चलते लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

1201 likes
0 comments0 shares