Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१० मिनट पहले

उत्पादक और उद्यमी है वास्तविक नायक कश्मीरी लाल

उत्पादक और उद्यमी है वास्तविक नायक कश्मीरी लाल

चौरी चौरा गोरखपुर। शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा उद्यमिता विकास संवाद आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ प्रचारक व अखिल भारतीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल जी ने विद्यार्थियों की स्वदेशी और उद्यमिता अपनाने पर ज़ोर दिया।वरिष्ठ उद्यमी अनुपम श्रीवास्तव एवं राजन राय ने भी अपने विचारों से उद्यमिता के फायदे समझाए। मुख्य अतिथि ने तमाम कंपनियों के प्रचारकों एवं मालिकों के नाम सीधे विद्यार्थियों से पूछते हुए कहा कि प्रचारक तो प्रसिद्ध हो जाते हैं परंतु उत्पादक एवं उद्यमी ही वास्तविक नायक होते है।अमित मिश्रा ने मुख्य अतिथि के विचारों से स्वयं को संबंद्ध करते हुए कहा कि हमें वास्तविक और डुप्लीकेट हीरो को पहचानना होगा। इससे पहले स्वदेशी जागरण मंच की प्रेरणा और स्वावलंबी भारत अभियान के जिला संयोजक अमित मिश्रा की पहल पर शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी व अर्थशास्त्र के वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने वाणिज्य के विद्यार्थियों के हितों एवं उनके विकास को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यू.पी.सिंह से इस आयोजन के लिए अनुमति ली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के अतिरिक्त मुख्य रूप से वरिष्ठ आचार्य मनीष कुमार पांडेय,डॉ. माला श्रीवास्तव,डॉ. कविता शर्मा, आकाशदीप,सुश्री निकिता दूबे, डॉ. अखंड प्रताप सिंह,डॉ. किरन यादव,डॉ. रेनू मौर्य,डॉ. जितेंद्र कुमार,अजय गौंड,डॉ.राजेश शुक्ल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।

0 likes
0 comments1 shares