Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मारपीट कर युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक

मारपीट कर युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक

मारपीट कर युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल संवाद सूत्र, सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार में जमीनी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पक्ष के लोगों ने ढखवा बाजार निवासी पिंटू लाल (25) पर हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की एक महिला के साथ भी अभद्रता की गई। गंभीर रूप से घायल पिंटू लाल को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलघाट मोड़ अंडरपास के समीप से मुकेश साहनी, सम्मेलल साहनी, मन्नू साहनी, अमरेश साहनी तथा मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मन्नू साहनी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है

0 likes
0 comments0 shares