Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१ मिनट पहले

चार गांव को बड़ी सौगात के प्रस्ताव :सीपी चंद

चार गांव को बड़ी सौगात के प्रस्ताव :सीपी चंद

4.98 करोड़ से चार सड़कों का होगा जीर्णोद्धार बड़हलगंज।गोरखपुर महराजगंज के एमएलसी सीपी चंद के प्रस्ताव पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की चार महत्वपूर्ण सड़कों के नवनिर्माण एवं लेपन कार्य को स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा चार गांवों में कुल 6.4 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं लेपन कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों पर कुल 4 करोड़ 98 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। एमएलसी सीपी चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार गांव-गांव सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जनपद के ददरी गांव में राम अधार चौधरी के घर से खुटभार गांव के ढाला होते हुए ददरी पीपा पुल और हनुमान मंदिर तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 2.5 किलोमीटर होगी, जिस पर 1 करोड़ 81 लाख 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी सड़क गोला ब्लॉक के पहाड़पुर में कोहरी-कोहरा संपर्क मार्ग से लगुनही गांव में शैलेन्द्र ओझा के घर तक बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 0.6 किलोमीटर तथा लागत 37 लाख 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है। तीसरी सड़क बेलघाट विकास खंड के जैती निमिया जी स्कूल से गौरीगंज सिवान तक शून्य लेपन कार्य के रूप में होगी। इसकी लंबाई 2 किलोमीटर तथा लागत 1 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये है। चौथी सड़क सहजनवां विकास खंड के बुदहट गांव के टोला सरया से भैंसहिया मार्ग तक शून्य लेपन कार्य के रूप में बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 1.3 किलोमीटर तथा लागत 1 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये निर्धारित की गई है। एमएलसी ने बताया कि सभी मार्गों पर शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सत्या शाही, अजय शाही, प्रतीक शाही, सुरेन्द्र शाही, प्रियांशु शाही, शंकर प्रजापति, रामबहादुर यादव, रामानंद यादव, दिनेश यादव, रामबदन यादव, सनेही साहनी, अशोक गुप्ता, घनश्याम विश्वकर्मा समेत क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने एमएलसी सीपी चंद एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

0 likes
0 comments0 shares