आबकारी निरीक्षक की कार्रवाई में अवैध शराब/लहन की गई नष्ट, दो के
आबकारी निरीक्षक की कार्रवाई में अवैध शराब/लहन की गई नष्ट, दो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत *निरीक्षक व टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप* *सुल्तानपुर* आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर , क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में रण विजय सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, द्वारा मंगलवार को मय हमराही , साकेत राय प्र.आ. सि, अंकित शर्मा आ.सि , ओमवीर आ सि , इरफान आ सि , द्वारा ग्राम बल्लीपुर , चुनहा थाना कोतवाली नगर में दबिश दी गई। मौके पर 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए करीब 23 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लहन करीब 480 किलो बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया।क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया । आरओ प्लांट व कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे में जागरूक किया गया।आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त कारोबारियों को चेताते हुए कहाकि ऐसे कारोबार में लगे लोगों को समझ जाना चाहिए की इस तरह के अवैध कारोबार क्षम्य की श्रेणी में नही आते,संलिप्ता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,वही आबकारी टीम ने कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहाकि अवैध अड्डी से निर्मित शराब शरीर पर दुष्प्रभाव तो डालती ही है,इसके सेवन से जांन का जोखिम भी है।