Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मेहनत और लगन हो तो कोई भी सपना दूर नहीं रहता गगहा

मेहनत और लगन हो तो कोई भी सपना दूर नहीं रहता गगहा

मेहनत और लगन हो तो कोई भी सपना दूर नहीं रहता गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्पित आनंद सिंह (शशांक सिंह) ने इसे सच कर दिखाया है। उनकी शॉर्ट फिल्म “जोगई परिवार” का चयन रूस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ है। यह फिल्म 21वें Within the Family International Festival of Family and Children’s Films में दिखाई जाएगी, जो रूस के यारोस्लाव शहर में जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होगा। खास बात यह है कि अर्पित की फिल्म इस महोत्सव की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में भी शामिल है। अर्पित एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता आनंद प्रकाश सिंह वकील और किसान हैं, जबकि माता निजी विद्यालय की अध्यापिका हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कौड़ीराम के पूर्वांचल पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें फिल्मों में रुचि होने लगी और उन्होंने इसे ही अपना लक्ष्य बना लिया। गोरखपुर से स्नातक करनें के दौरान अर्पित ने रोहतक के दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में फिल्म निर्देशन की पढ़ाई शुरू की, जहां उन्होंने प्रवेश परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने दो डॉक्यूमेंट्री और तीन शॉर्ट फिल्में बनाई हैं, और कई प्रोजेक्ट में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म “उम्मीद” पहले ही गोरखपुर सिनेमा महोत्सव में चुनी जा चुकी है। अब उनकी नई फिल्म “जोगई परिवार” समाज और परिवार की सच्चाई को सरल तरीके से दिखाती है। फिल्म के कलाकारों ने भी कड़ी मेहनत की। कुछ कलाकारों ने कम समय में भोजपुरी भाषा सीखी, ताकि वे अपने किरदार को अच्छे से निभा सकें। अर्पित की यह सफलता बताती है कि अगर मन में इच्छा और मेहनत करने का जज्बा हो, तो गांव से निकलकर भी दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। उनकी उपलब्धि गोरखपुर के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं गुरुजनों को दिया। उनकी इस सफलता पर पूर्व वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन सिंह, पूर्व प्रवक्ता महाराणा प्रताप इंटर कालेज रिपुसूदन सिंह , अवकाश प्राप्त अपर जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, स्कूल के शिक्षक गण, मित्र व तमाम गणमान्य लोगों नें बधाई दी है।

0 likes
0 comments1 shares