गाजीपुर पुलिस ने 3499 वाहनों की जांच, दो सीज और 20 के

गाजीपुर पुलिस ने 3499 वाहनों की जांच, दो सीज और 20 के काटे ई-चालान दो चरणों में जिलेभर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद गाजीपुर में सोमवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया।पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को दो चरणों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रथम चरण में शाम तीन बजे से पांच बजे तक 74 चेकिंग टीमों द्वारा 87 स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 1485 दो-पहिया एवं 613 चार-पहिया समेत कुल 2098 वाहनों की जांच की गई। इस चरण में दो वाहनों को सीज किया गया तथा 20 वाहनों के ई-चालान किए गए।इसी क्रम में दूसरे चरण में शाम छह बजे से आठ बजे तक 56 पुलिस टीमों द्वारा 63 स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 1013 दो-पहिया एवं 388 चार-पहिया समेत कुल 1401 वाहनों की जांच की गई।पुलिस के मुताबिक दोनों चरणों को मिलाकर जिले में कुल 130 चेकिंग टीमों ने 150 स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान 2498 दो-पहिया और 1001 चार-पहिया समेत कुल 3499 वाहनों की जांच की गई। अभियान में दो वाहनों को सीज करने के साथ ही 20 ई-चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने तथा दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की।