S
Gorakhpur६ मिनट पहले
वाहन की ठोकर से महिला घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना

वाहन की ठोकर से महिला घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के रकहट में सोमवार रात्रि करीब नौ बजे वाहन की ठोकर से देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र की स्थानीय महिला बिंदू देवी पत्नी आलोक गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर गगहा पुलिस महिला को अस्पताल भेजा । बिंदू देवी शाम को किसी काम से पैदल ही रकहट चौराहे आई थी इसी दौरान अज्ञात वाहन से घायल हो गयी। घटना के बाद घायल महिला को गगहा सी एच सी अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
0 likes
0 comments1 shares