Bansgaon Sandesh
Login

सम्पूर्ण व्यक्तित्व निखारता है स्काउट गाइड - विनय शंकर तिवारी मदरिया ।

सम्पूर्ण व्यक्तित्व निखारता है स्काउट गाइड - विनय शंकर तिवारी मदरिया ।

सम्पूर्ण व्यक्तित्व निखारता है स्काउट गाइड - विनय शंकर तिवारी मदरिया । गोला तहसील के झुमिल बाजार स्थित यू. एस.मेमोरियल पब्लिक स्कूल नेवादा में आयोजित स्काउट/गाइड कार्यक्रम के चौथे दिन कैम्प क्राफ्ट,बिना बर्तन का भोजन बनाना , पायनियरिंग प्रोजेक्ट,गैजेट का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चिल्लूपार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड विद्यार्थियों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व निखारता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल इण्टर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिरंजन दुबे,विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष डॉ सुभाष शाही,गदाधर दुबे (प्रबंधक ), चंचल पाण्डेय ,भुवनेश्वर चौबे, हरे कृष्ण दुबे, बृजेश दुबे,अनिल मिश्रा , धनंजय शुक्ला, मिथिलेश दुबे रहे तो कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र यादव (प्रधानाचार्य)एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक दिलीप कुमार मिश्रा (प्रबन्धक)द्वारा मां सरस्वती का पूजा करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई l जिला मुख्यालय से आये हुए स्काउट / गाइड प्रशिक्षक राजू मौर्य, खुशबू गौंड, नीलम देवी ने कहां की स्काउट गाइड में टीम वर्क की जानकारी कैम्प क्राफ्ट , पायनियरिंग प्रोजेक्ट ,गैजेट बिना बर्तन का भोजन बनाना एवं प्राथमिक सहायता, रस्सी का उपयोग , एवं कम संसाधन में जीवन जीने का प्रशिक्षण स्काउट गाइड में सिखाया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका सुधीर शुक्ल, अभिषेक प्रजापति, मुकेश, पूनम गुप्ता, वैष्णवी पांडेय, अंजू, सौम्या दुबे,कशिश दुबे, रिमझिम दुबे, अर्चना यादव, श्वेता विश्वकर्मा, अमीषा यादव आदि कैंप निरीक्षण मे उपस्थित रहे I

0 likes
0 comments0 shares