दुल्लहपुर के रघुराज प्रताप सिंह बीडीओ पद पर चयनित, अधिवक्ताओं ने दी

दुल्लहपुर के रघुराज प्रताप सिंह बीडीओ पद पर चयनित, अधिवक्ताओं ने दी बधाई पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2024 में सफलता, जखनिया बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल जखनियां/गाज़ीपुर।जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठिया निवासी रघुराज प्रताप सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2024 में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों सहित ग्रामीणों में गर्व की भावना देखी जा रही है। रघुराज प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह के पुत्र हैं। मनोज सिंह पूर्व में एबीआरसी जखनियां रह चुके हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय गोदसईया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रघुराज की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक शाह फैज पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।बताया जाता है कि रघुराज प्रताप सिंह ने वर्ष 2024 की यूपी पीसीएस परीक्षा में पहली बार सम्मिलित होकर ही सफलता अर्जित की, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर तहसील जखनिया बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल देखा गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ रघुराज के पिता मनोज सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक कनौजिया, नीरज सिंह, अब्दुल माजिद, गिरीश पांडेय, संजय पांडेय, अमित सिंह, उपेंद्रनाथ सिंह (गदाईपुर), नंदलाल भारती सहित तमाम लोगों ने मनोज सिंह को बधाई देते हुए रघुराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।