Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर कादीपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में

सुलतानपुर कादीपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कादीपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त,लंबित विवेचनाओं की समीक्षा तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोपालपुर मोड़ के पास दबिश देकर वांछित आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कादीपुर में धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 11 जनवरी 2023 को आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।मामले में पुलिस ने जांच के बाद 14 जनवरी 2023 को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।पुलिस ने 21 जनवरी 2023 को अपहृत किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था,जबकि आरोपी फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम रसालपुर मौजा किशोरपुर थाना बरौर,जनपद कानपुर देहात का रहने वाला है।

0 likes
0 comments0 shares