खजनी में युवक पर ब्लेड से हमला, गला काटने के प्रयास का

खजनी में युवक पर ब्लेड से हमला, गला काटने के प्रयास का आरोप; बीआरडी में इलाज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। खजनी थाना क्षेत्र के खुटभार गांव में युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रोहित प्रसाद पुत्र राम अवतार गौतम के अनुसार वह खजनी बाजार सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि गांव में श्याम हॉस्पिटल से आगे महुआ के पेड़ के पास चार युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ब्लेड से उसके गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर रोहित के पिता मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में भय का माहौल बताया जा रहा है। वहीं, खजनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में एक पक्ष द्वारा धारदार ब्लेड से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Gorakhpur #Khajni #KhajniNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #AttackCase #GorakhpurCrime #UPPolice #CrimeNewsGorakhpur #BansgaonSandesh