Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

सिकरीगंज में लावारिस घोड़े से लोगों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की

सिकरीगंज में लावारिस घोड़े से लोगों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की

सिकरीगंज में लावारिस घोड़े से लोगों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग सिकरीगंज क्षेत्र में एक लावारिस घोड़ा लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने व्यवसायिक कार्य समाप्त होने के बाद घोड़े को नंदिनी ग्रामीण गैस एजेंसी के सामने छोड़ दिया और तब से वह घोड़ा सड़क पर इधर-उधर भटकता हुआ घूम रहा है। घोड़ा कभी सड़क पर तो कभी बाजार और आसपास की गलियों में घूमता रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि घोड़ा अचानक आक्रामक हो सकता है और किसी भी समय किसी व्यक्ति को चोट पहुंचा सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी मानी जा रही है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने यह भी बताया कि घोड़े के पैर में गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहा है। घायल अवस्था में होने के बावजूद उसका इस तरह सड़क पर भटकना न केवल लोगों के लिए खतरा बन रहा है, बल्कि पशु के लिए भी कष्टदायक स्थिति है। लोगों का कहना है कि घोड़ा कई बार सड़क के बीच में खड़ा हो जाता है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सा विभाग इस लावारिस घोड़े को तुरंत अपने कब्जे में लेकर किसी सुरक्षित अथवा अस्थायी स्थान पर रखे और उसके घायल पैर का शीघ्र उपचार कराया जाए, ताकि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पशु को भी उचित देखभाल मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares