Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

डीएपी की किल्लत पर सपा ने जताई नाराजगी, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

डीएपी की किल्लत पर सपा ने जताई नाराजगी, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

कपरवार में आयोजित बैठक में सपा नेताओं ने सरकार से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई बड़हलगंज। बडहलगंज समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कपरवार गांव स्थित शिवनाथ चौहान के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी कमी के कारण किसान बिना डीएपी के धान की रोपाई करने को विवश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ सकता है। अर्जुन सिंह ने सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद तत्काल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की किल्लत किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठक में श्रीराम चौहान, प्रमोद चौहान, राजाराम साहनी, राजन साहनी, शिवम साहनी, रामचंद्र पासवान, सूरज पासवान, राजकुमार बारी, विश्वनाथ जायसवाल, सुधाकर चौरसिया, रामसागर चौरसिया, उपेंद्र पासवान, नाथी कुशवाहा, रामप्रवेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares