Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarh१४ मिनट पहले

ग्राम प्रहरियों को धोती-साफा देकर किया सम्मानित, अपराध नियंत्रण में योगदान की सराहना

ग्राम प्रहरियों को धोती-साफा देकर किया सम्मानित, अपराध नियंत्रण में योगदान की सराहना

आजमगढ़। पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बरेली में हुए चौकीदार सम्मेलन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदेशभर में कुल 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के वर्दी स्टोर से ग्राम प्रहरियों को धोती एवं साफा वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा और मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं देने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान की सराहना करते हुए पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares