Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur३९ मिनट पहले

_प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सौंपा छ:सूत्रीय मांग पत्र_

_प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सौंपा छ:सूत्रीय मांग पत्र_

_प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सौंपा छ:सूत्रीय मांग पत्र_ _सुल्तानपुर।_ प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने अपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कमल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपा गया। बृजेश पाण्डेय ने बताया कि जिले में शिक्षा मित्र पिछले 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। ज्ञापन में महामंत्री पवन कुमार ने मांग की है कि सभी टेट पास शिक्षा मित्र को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर और शेष शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रशिक्षित वेतनमान दिया जाए और उन्हें स्थायी कर शिक्षक का दर्जा दिया जाए। साथ ही मृतक शिक्षा मित्रों के आश्रितों को नौकरी व इच्छुक महिला शिक्षा मित्र को ससुराल के नजदीक ट्रांसफर किया जाय। इसके अलावा शिक्षा मित्रों ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, 11 माह के स्थान पर 12 माह का मानदेय देने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रामप्रसाद मिश्र, प्रमोद कुमार दूबे, संपूर्णानंद पाण्डेय, प्राजंली श्रीवास्तव, धनंजय यादव, अवधेश तिवारी, अवधेश पाण्डेय, राजदेव यादव, मनोज कुमार मिश्र, संतराम पाल, प्रेम सागर, सियाराम गुप्ता, राजेश पाण्डेय, रामबरन पाल, पूजा चौबे, अंकित श्रीवास्तव, लालू प्रसाद यादव, शिवकुमार वर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, हृदय लाल, सुरेश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, हेमेंद्र यादव, नीरज कुमारी, वंदना, मो. रईस, मो. कैफ़, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares